नए मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ जारी है तीसरी लहर

एक दिन की राहत के बाद देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज हुए हैं। इस बीच दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 11.05 फीसदी हो गई है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पहली बार ऐक्टिव मामले 9 लाख पार हो गए हैं।

नए मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ जारी है तीसरी लहर

कोरोना के देश में 9 लाख 55 हजार 319 ऐक्टिव केस हैं। यह आंकड़ा अब तक आए कुल कोरोना मामलों का 2.65 फीसदी है। इस बीच रिकवरी रेट भी कम होकर 96.01 फीसदी ही रह गया है। इस दौरान 442 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

बीते एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60 हजार 405 रही जो पिछले दिन की तुलना में कम है। इससे बीते दिन देश में कोरोना से करीब 70 हजार मरीज ठीक हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *