उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगा कोहरे और शीत लहर से छुटकारा

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पर आईएमडी ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि अगले दो दिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगा कोहरे और शीत लहर से छुटकारा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को और अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को भी अधिक ठंडे दिन की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

इस समय समूचा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक़ उत्तर पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी द्वारा सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक़ अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर के और भी तीव्र होने की बात कही जा रही है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी की ओर से मिलने वाली ख़बरों की मानें तो उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस, दक्षिणी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के हिस्सों में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

अनुमान के आधार पर विभाग ने कहा है कि सोमवार रात से बुधवार सुबह तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, कुछ हिस्सों में बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह और अगले दो दिनों तक घना कोहरा रहेगा।मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत में पाला पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *