धरती के इस हिस्से में है दुनिया की सबसे लंबी सड़क

अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि दुनिया की सबसे लंबी सड़क कौन सी है, तो आप पूरे आत्मविश्वास से जवाब दे सकते हैं- पैन अमरीकन हाईवे।

धरती के इस हिस्से में है दुनिया की सबसे लंबी सड़क

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में पैन अमरीकन हाईवे को दुनिया की सबसे लंबी सड़क का खिताब हासिल है। इसकी लंबाई 30,000 किमी या 19,000 मील है।

यह सड़क अमरीकी राज्य अलास्का से अर्जेंटीना के दक्षिणी सिरे तक फैली हुई है। पैन अमरीकन हाईवे परियोजना पहली बार 1923 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित की गई थी।

धरती के इस हिस्से में है दुनिया की सबसे लंबी सड़क

1924 में अमरीकी अधिकारियों ने लैटिन अमरीका के 37 प्रतिनिधियों को राजधानी वाशिंगटन में बुलाया, जहां उनकी राय मांगी गई और कुछ वर्षों के बाद एक समझौता हुआ जिसे ‘द कन्वेंशन ऑन द पैन अमरीकन हाईवे’ नाम दिया गया।

इस समझौते पर 1937 में अर्जेंटीना, बोलीविया, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

हालाँकि, अगर हम दुनिया की दूसरी सबसे लंबी सड़क की बात करें तो वह एशियन हाईवे वन है। यह 20,557 किमी (12,774 मील) है। यह जापान की राजधानी टोक्यो से लेकर कोरिया, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और ईरान से गुजरते हुए तुर्की और बुल्गारिया की सीमाओं तक फैला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *