दुनिया गर्मी की शिद्दत में बढ़ोत्तरी का सामना करने की तैयारी कर ले- संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया को गर्मी की तीव्रता में वृद्धि से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

दुनिया गर्मी की शिद्दत में बढ़ोत्तरी का सामना करने की तैयारी कर ले- संयुक्त राष्ट्र

इस वर्ष तापमान बढ़ोत्तरी ने बीते कई वर्षों के दुनियाभर के रिकॉर्ड टूट गए हैं और इस तापमान के आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है। चीन में 52 डिग्री सेल्सियस तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, दूसरी तरफ अमेरिका के फीनिक्स में गर्मी का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यूरोप और एशिया में भी गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है।

तापमान बढ़ने से में देर रात न्‍यूनतम तापमान में भी वृद्धि की आशंका है। इसके प्रभाव से दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। संगठनका कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तरी गोलार्द्ध में लू की स्थिति और भीषण हो सकती है। अनुमान है कि उत्तर अमरीका, एशिया और उत्तर अफ्रीका में तापमान इस सप्‍ताह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। ऐसे में देर रात न्‍यूनतम तापमान में भी वृद्धि की आशंका है। इसके प्रभाव से दिल के दौरे के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

यूरोप में गर्मी का प्रकोप जारी रहने के कारण दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यूरोप की इस भीषण गर्मी के चलते पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। यहाँ पर्यटकों को छुट्टियों की योजना रद्द करनी पड़ी है।

इटली में सार्डिनिया द्वीप में तापमान 47 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक़ इटली के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इसी दौरान इटली की राजधानी रोम में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, स्पेन, ग्रीस और स्विट्जरलैंड को जंगल की आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कनाडा के जंगलों में भी बढ़ती गर्मी के कारण लगी आग को नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है। कनाडा से उठने वाले स्मॉग का असर उत्तरी और पूर्वी अमेरिका पर भी पड़ रहा है, अमेरिका के 20 राज्यों में खराब एयर अलर्ट जारी किया गया है।

सारी दुनिया में बढ़ते तापमान को देखते हुए संयुक्त राष्ट ने इसके प्रति सचेत रहते हुए आने वाले समय में दुनिया को गर्मी की तीव्रता में वृद्धि से निपटने के लिए तैयार रहने की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *