मौसम ने फिर बदला रुख और ठंड ने फैलाया अपना साम्राज्य

उत्तर प्रदेश सहित समूचा उत्तर भारत एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। ठंड और शीतलहर से पिछले तीन दिनों से मिलने वाली राहत आज कोहरे में गुम गई। इस बीच तेज़ चलने वाली हवाओं ने ठंड में इज़ाफ़ा किया है।

मौसम ने फिर बदला रुख और ठंड ने फैलाया अपना साम्राज्य

लखनऊ में सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। यहाँ घना कोहरा छाया हुआ है। 


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मकर संक्रांति के दिन तापमान घट सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में मध्य भारत में बारिश की संभावना है।

लखनऊ सहित पूरा प्रदेश इस समय भीषण ठंड का सामना कर रहा है। लखनऊ में सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। यहाँ घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक दो दिन धुंध और कोहरे का असर रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 18-21 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि तापमान गिरने के साथ सुबह और रात के समय घने कोहरे की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिज़ाज बना रहेगा।

कश्मीर घाटी में ठंड इन दिनों अपने शबाब पर है। पहलगाम में पारा शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। आज भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा भी ज़बरदस्त ठंड की चपेट में हैं। ठंडी हवाओं और कोहरे नेजनजीवन को प्रभावित किया हैअमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। लुधियाना और चंडीगढ़ में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *