आईफोन 15 सीरीज का इन्तिज़ार ख़त्म होने वाला है, कल होगा इसका ग्लोबल लॉन्च

कल यानी 12 सितंबर को iPhone 15 लॉन्च हो रहा है। अपने वंडरलस्ट (Wonderlust) इवेंट में कंपनी iPhone 15 सीरीज का नया आइफोन पेश करने जा रही है। इस ग्लोबल लॉन्च को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा।

आईफोन 15 सीरीज का इन्तिज़ार ख़त्म होने वाला है, कल होगा इसका ग्लोबल लॉन्च

दुनिया में अब तक 230 करोड़ से ज्यादा iPhone की बिक्री हो चुकी है।


इस सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च होने का अनुमान है। अगर आप भी iPhone 15 की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं तो सारी जानकारी कल आपके सामने होगी।

ऐप्पल iPhone के अस्तित्व में आने की कहानी कम दिलचस्प नहीं है। कहते हैं कि ऐप्पल ने दुनिया के बेहतरीन इंजीनियर्स को जमा करने के बाद एक ऐसी लैब में रखा जहाँ सारी सुविधाएं थी मगर बंदिश के साथ। इन कुशल इंजिनियरों की ढाई साल की मेहनत का नतीजा आई फ़ोन के रूप में दुनिया के सामने आया जो पूरी तरह टचस्क्रीन था और इस तरह वर्ष 2007 में स्टीव जॉब्स ने दुनिया को एक नया मोबाइल दिया।

सबसे महंगा फ़ोन होने के बावजूद इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में अब तक 230 करोड़ से ज्यादा iPhone की बिक्री हो चुकी है।

ऐप्पल आईफोन 15 के लॉन्च पर दुनियाभर के शौक़ीन ग्राहकों की नज़र है। अनुमान है कि अपकमिंग सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, आईफोन 15 Pro Max के स्थान पर इस बार 15 Ultra टॉप वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है। इसके प्रो मॉडल्स कई शानदार फीचर्स से लैस हैं।

खबर है कि कंपनी इस बार अपकमिंग सीरीज में Dynamic Island फीचर दे सकती है। iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देगी। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले, जो 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन दे सकती है, इनमें 60Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार अपकमिंग फोन Apple A16 Bionic चिपसेट युक्त हो सकता है। ये A15 Bionic से 7 प्रतिशत ज्यादा फास्ट साबित हो सकता है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो iPhone 15 में 3,877mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं iPhone 15 Plus में 4,912mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। अपकमिंग फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट और USB-C केबल के साथ पेश कर सकती है।

ऐप्पल iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स में 35 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कंपनी अभी 27 वॉट की चार्जिंग ऑफर करती है।

iPhone 15 की कीमत 799 डॉलर यानी 65,000 रुपये से शुरू हो सकती है। जबकि iPhone 15 Plus के लिए ये कीमत 899 डॉलर यानी 75,000 रुपये के तक जाने का अनुमान है।

फ़ोन के लिए कलर ऑप्शंस में स्यान, लाइट ब्लू, ब्लैक, स्टारलाइट, येलो और कोरल पिंक कलर सामने आने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *