महिला प्रीमियर लीग 2026 के वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होंगे

हाल में भारत में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की टीम को मिली जीत ने महिला क्रिकेट को हाशिये से केंद्र की तरफ लाने में मदद की है। वुमन प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल लगभग तय हो चुका है। बीसीसीआई इस सीज़न को 7 जनवरी से 3 फ़रवरी, 2026 तक आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। मैचों की मेज़बानी के लिए मुंबई और बड़ौदा को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

महिला प्रीमियर लीग 2026 के वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होंगे

महिला प्रीमियर लीग 2026 के वेन्यू और शेड्यूल 26 नवंबर को तय होंगे जबकि नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में टूर्नामेंट कराने की तैयारी है।

रिपोर्ट में कई महिला क्रिकेटरों ने डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना पसंदीदा मैदान बताया है। इसलिए, उम्मीद है कि सीज़न का पहला मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा।यह भी खबर है कि टीमों को सीजन शुरू होने की जानकारी डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के दौरान दे दी जाएगी।रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो वुमन प्रीमियर लीग 2026 का फ़ाइनल बड़ौदा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ौदा लीग 16 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर 11 जनवरी को भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ का पहला मैच भी खेला जाएगा। हालाँकि अभी तक बीसीसीआई ने इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है। अभी अनौपचारिक स्तर पर चर्चाएं चल रही हैं।

बताते चलें कि मैचों के आयोजन के लिए लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और बड़ौदा के नाम पर चर्चा की गई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई और बड़ौदा के नाम पर मुहर लग सकती है। सीजन को लेकर एक दिन पहले ही अगले बड़ी घोषणा किए जाने की खबर है। टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल बैठक में इसे अंतिम रूप देगी।

यह भी बताते चलें कि पिछला सीजन फरवरी-मार्च के समय खेला गया था, लेकिन इस बार कुछ कारणों से वीमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन जनवरी में किया जा सकता है। इनमे से एक कारण मेंस टी20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है, जो फरवरी-मार्च के समय खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *