अमरीकी अंतरिक्ष यान सूरज के करीब से गुजरेगा

अंतरिक्ष यान मंगलवार, 24 दिसंबर को न्यूयॉर्क समयानुसार सुबह 6:53 बजे सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा। इस बिंदु पर अंतरिक्ष यान संचार सीमा से बाहर होगा।

अमरीकी अंतरिक्ष यान सूरज के करीब से गुजरेगा

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक अंतरिक्ष यान क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ‘सूर्य’ के करीब से गुजरने की तैयारी कर रहा है। सूर्य की जांच के लिए 2018 में लॉन्च किया गया पार्कर सोलर प्रोब इस साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गुजरेगा।

अमरीका की स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब (PSP) ने आज 24 दिसंबर 2024 की शाम धधकते सूरज के बेहद करीब से गुजरने वाला है। पार्कर सोलर प्रोब अब तक के किसी भी अंतरिक्षयान की तुलना में सबसे तेज गति से यात्रा कर रहा है।


सूर्य की सतह से करीब 3.8 मिलियन मील दूर पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा। इस मिशन का उद्देश्य अहम जानकारी इकट्ठा करना।


इस यान को सूरज के समीप 1,800 डिग्री फारेनहाइट के तापमान का सामना करना पड़ेगा। वेस्टलेक के मुताबिक़, यह चिंता की बात नहीं है क्योंकि यान की हीट शील्ड 2,500 डिग्री फारेनहाइट से भी ज्यादा तापमान सह सकती है।

नासा का अंतरिक्ष यान मंगलवार, 24 दिसंबर को न्यूयॉर्क समयानुसार सुबह 6:53 बजे सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगा। भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 10 मिनट पर पार्कर सूरज से मात्र 61 लाख किमी की दूरी पर होगा।

पार्कर सोलर प्रोब यान मंगलवार को 430,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए सतह से सिर्फ 3.8 मिलियन मील की दूरी पर होगा। जानकार इसे सूरज को छू लेने जैसा बता रहे हैं।

सूर्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करने वाले इस मिशन के ज़रिए पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति और ब्रह्मांड में कहीं और जीवन की संभावना को समझने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा इस मिशन अंतरिक्ष के माध्यम से यात्रियों और उपग्रहों को प्रभावित करने वाले सौर तूफानों की भविष्यवाणी में भी मददगार मिलेगी।

चूंकि इस बिंदु पर अंतरिक्ष यान संचार सीमा से बाहर होगा। ऐसे में उससे तत्काल संपर्क संभव नहीं होगा। लेकिन नासा का कहना है कि यह डेटा आने वाले हफ्तों में उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *