होली पर रिलीज हो सकता है ‘द फैमिली मैन’ सीरीज का तीसरा सीजन

‘द फैमिली मैन’ सीरीज के पहले दो सीज़न के साथ मनोज बाजपेयी सुपरहिट साबित हो चुके हैंऔर तबसे दर्शकों को इसके तीसरे सीज़न का इन्तिज़ार है। अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

होली पर रिलीज हो सकता है 'द फैमिली मैन' सीरीज का तीसरा सीजन

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 के रिलीज की झलक देते हुए मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। मनोज की इस वीडियो को सीज़न थ्री के आने का संकेत समझा आ रहा है बारे में वह होली का समय भी बता रहे है।

मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर शेयर की गई वीडियो में अपने सम्बोधन में कहा है – “हैलो हैलो हैलो… कैसे हैं आप सब, बहुत टाइम हो गया… नहीं! मेरी बात गौर से सुनिए… इस होली आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं, अपनी फैमिली लेकर, साथ बने रहिए।”

हालाँकि इस वीडियो में मनोज बाजपेयी ने फैमिली मैन सीरीज का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने नए सीजन की हिंट जरूर दी है। कयास लगाया जा रहा है कि नया सीजन होली पर रिलीज किया जा सकता है।

इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स के साथ यूजर्स खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। मनोज बायपेयी के इस ऐलान के बाद से ही ‘द फैमिली मैन’ के प्रशंसकों के बीच खुशी ही लहर दौड़ पड़ी है।

निर्देशन राज और डीके ने द फैमिली मैन सीरीज का पहला पार्ट साल 2019 में और दूसरा पार्ट साल 2021 में पेश किया था। सीरीज में मनोज बाजपेयी ‘श्रीकांत तिवारी’ की भूमिका में नजर आए थे। फैंस को उम्मीद है कि होली पर सीरीज का नया सीजन रिलीज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *