‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की थीम दर्शकों का दिल जीत लेगी

फिल्म निर्माता करण जौहर निर्देशन की दुनिया में सात साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की चर्चा जोरों पर है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये दिलम 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की थीम दर्शकों का दिल जीत लेगी

धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर रिलीज कर दिया है। करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी के टीजर के बारे में अपडेट साझा करते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने जानकारी दी कि 20 जून को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पहली झलक देखने को मिलेगी।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीज़र 1 मिनट 19 सेकंड का है। टीज़र में करण जौहर के निर्देशन की भव्यता और रणवीर-आलिया की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों के बीच तकरार, प्यार, रोमांस, शादी, और बिछड़ना दिखाया गया है। वीडियो में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नज़र आ रहे हैं।

टीजर में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पिछले 25 वर्षों की फिल्मों का संगम बनकर सामने आई है। इस फिल्म के बहाने करण जौहर एक लंबे ब्रेक के बाद निर्देशन की ज़िम्मेदारी सँभालते दिख रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *