कोरोना काल में हुई है वेब सीरीज़ फ़र्ज़ी की शूटिंग

अभिनेता शाहिद कपूर वेब सीरीज में अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। शहीद की वेब सीरीज़ ‘फर्जी’ विजय सेतुपति है और इत्तिफ़ाक़ से ये उनका भी डिजिटल डेब्यू टाइम है।

कोरोना काल में हुई है वेब सीरीज़ फ़र्ज़ी की शूटिंग

वेब सीरीज़ फ़र्ज़ी की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी 2023 से देखा जा सकेगा। इसकी जानकारी शाहिद कपूर और विजय सेतुपति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल देते हुए पोस्टर भी साझा किया है। इस वेब सीरीज का निर्माण राज और डीके ने किया है। दोनों इससे पहले ‘द फैमिली मैन’ और ‘द फैमिली मैन 2’ बना चुके हैं।

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘कौन है ये फर्जी?’ विजय सेतुपति ने भी सीरीज से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है- ‘यहां फर्जी के पीछे असली को खोजना है।’ पोस्टर में विजय हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

राज और डीके ने भी द फैमिली मैन के लिए प्राइम वीडियो के सफल सहयोग के बाद उन्होंने अपनी अगली नई सीरीज के साथ वापसी करने के लिए उत्सुक जताई है। इस जोड़ी ने फ़र्ज़ी की स्क्रिप्ट को अपनी पसंदीदा स्क्रिप्ट्स बताया है और इसके लिए दोनों ने जमकर मेहनत भी की है। खास बात ये है कि इस वेब सीरीज़ की शूटिंग कोरोना काल में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *