गुजरे जमाने के मशहूर सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ की वापसी

गुजरे जमाने के लोकप्रिय सुपर हीरो ‘शक्तिमान’ ने अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। 90 के दशक में लोकप्रिय सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाने वाले बहुमुखी अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की वापसी के संकेत दिए हैं।

गुजरे जमाने के मशहूर सुपरहीरो 'शक्तिमान' की वापसी

शो को लेकर हर किसी की यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में मुकेश खन्ना ने घोषणा की है कि ‘शक्तिमान’ फिर से लौट रहा है। शक्तिमान की लोकप्रियता का पता इसी से चलता है कि आज भी किसी शक्तिशाली व्यक्ति को देखकर उसे ‘शक्तिमान’ कहा जाता है।

1997 में मुकेश खन्ना अभिनीत शो ‘शक्तिमान’ आज भी बड़े-बड़ों को याद है। इसे बच्चों के अलावा बड़ों ने भी खूब देखा था और उस दौर के बच्चे आज अपने बच्चों के आगे इसकी लोकप्रियता के किस्से सुनते हैं।

इस संबंध में अभिनेता मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर ‘कमिंग सून’ कैप्शन के साथ शक्तिमान की तस्वीर शेयर की है। मुकेश खन्ना ने पोस्ट में लिखा- ‘यह उनके वापस आने का समय है, भारत का पहला सुपर हीरो।’

बताते चलें कि अतीत में शक्ति मान को एक सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया गया था जिसके पास बुराई से लड़ने की शक्ति और आध्यात्मिक क्षमताएं थीं।

शक्तिमान का यह चरित्र बच्चों और वयस्कों के बीच समान रूप से लोकप्रिय था क्योंकि शक्ति मान अपराधियों का पीछा करता था और उन्हें पकड़ता था और उन्हें सबक सिखाता था।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘शक्तिमान’ में मुकेश खन्ना के साथ किटू गिडवानी, वैष्णवी, सुरेंद्र पाल और टॉम ऑल्टर ने अभिनय किया था।

भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान को लोग अभी भी नहीं भूले हैं। यह शो लगभग आठ वर्षों में 450 एपिसोड के साथ जारी रहा। उनके फैंस अब उनकी वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अलौकिक शक्तियों के साथ किसी की भी मदद को पहुँचने वाला शक्तिमान धरती पर ताकतों से मजबूर लोगों की रक्षा करता था।

पिछले दिनों शक्ति मान पर एक फिल्म बनाने की भी चर्चा सामने आई थी, लेकिन उस पर बाद में ख़ामोशी बनी रही और कोई अगली खबर भी नहीं आई। मगर अब एक बार फिर चाहने वालों ने मुकेश खन्ना की पोस्ट पर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *