सत्रहवें दिन पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरंग से आज़ाद होने लगे श्रमजीवी

सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में आज की कामयाबी ने इतिहास रच दिया है। टनल से श्रमजीवियों को बाहर लाने में कामयाबी मिल गई है। अभी तक बारह श्रमजीवियों को बाहर निकाला जा चुका है। दिवाली की सुबह उत्तरकाशी की इस निर्माणाधीन सुरंग में 41 श्रमजीवियों फँस गए थे।

सत्रहवें दिन पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन और सुरंग से आज़ाद होने लगे श्रमजीवी

सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सहित पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों सहित सुरंग के अंदर मेडिकल की टीम लेकर पहुंचे और बाहर एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया।

टनल में फंसे इन 41 श्रमजीवियों को निकालने का काम प्रारम्भ हो गया है। अभी तक 12 श्रमजीवियों को बाहर निकाला गया है। बाकी के मजदूरों को भी एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है।

इस सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर 8 श्रमजीवियों के सिल्क्यारा टनल बाहर आने की खबर साझा की है।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान में शामिल माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञों की टीम सहित बाहर मौजूद बचाव दल के सभी सदस्य और इन श्रमजीवियों के परिवारों में ख़ुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *