आरआरआर को अवार्ड मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है

राजामौली की फिल्म ‘राइज, रॉर, रिवोल्ट’ जो आरआरआर के नाम से सारी दुनिया में तहलका मचा रही है, ने एक और अवार्ड पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ज़बरदस्त कलेक्शन किया है। अब ‘आरआरआर’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है।

आरआरआर को अवार्ड मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है

इससे पहले आरआरआर को सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए दुनियाभर की कई फिल्मों के बीच टक्कर थी। बेस्ट सॉन्ग के लिए ‘आरआरआर’ का मुकाबला ‘वेयर द क्रॉडैड सिंग’, ‘गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो’, ‘टॉप गन: मेवरिक’, ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ और ‘व्हाइट नॉइस’ के साथ था। इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने बाजी मार ली।

बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए ‘आरआरआर’ को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में राजामौली की फिल्म का मुकाबला ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन’ टू लीव जैसी फिल्मों से हुआ। इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए फिल्म आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कलेक्शन की करें तो 550 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 1000 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। इस रिकॉर्ड के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *