शो मैं की याद दिला रहा है फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पोस्टर

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पोस्टर शेयर किया है। रणबीर कपूर के साथ बतौर नायिका काम करने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 23 जनवरी को होगा लॉन्च।

शो मैं की याद दिला रहा है फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पोस्टर

दर्शकों के लिए ये फिल्म होली की सौग़ात है। इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है और इसे 8 मार्च को दुनिया भर में रिलीज किया जायेगा।

निर्देशक लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का पोस्टर सामने आने के बाद से जिस बात के लिए सुर्खियां बटोर रहा है वह है इस पर नज़र आने वाली तस्वीर। यह पोस्टर ठीक रणबीर के दादाजी राज कपूर और नर्गिस की हिट फिल्म बरसात से प्रेरित है। तू झूठी मैं मक्कार के पोस्टर में रणबीर कपूर ठीक उसी अंदाज में श्रद्धा कपूर को अपने हाथों में झुलाते दिख रहे हैं, जैसे बरसात के पोस्टर में राज कपूर और नर्गिस हैं।

श्रद्धा कपूर 3 साल बाद बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका निभाएंगी।रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर, फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ‘पठान’ मूवी के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाने वाला है।

अभिनेत्री ने पोस्टर के कैप्शन में इशारा किया है कि तस्वीर में नज़र आने वाले लोग इतने क़रीब नहीं है जितने दीखते हैं। उनका इशारा फिल्म में अपने और रणबीर कपूर की तरफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *