द मिलियन डॉलर वैक्स ने जोआन को बनाया करोड़पति

कैनबरा, 09 नवंबर : द ऑस्ट्रेलियन में छपी एक खबर के मुताबिक़ ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों ‘द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम’ चल रहा है। जोआन झू नाम की एक महिला ने इसके तहत एक मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती है। जोआन उन लाखों ऑस्ट्रेलियंस में से हैं, जिन्होंने सरकार के अनुरोध पर कोरोना वैक्सीन लियाऔर लकी ड्रॉ में का हिस्सा बनकर करोड़पति बन गईं।

द मिलियन डॉलर वैक्स ने जोआन को बनाया करोड़पति

https://twitter.com/feebateman/status/1457139812171878407

कोविड का टीकाकरण से अभी भी कुछ लोग डरते हैं। इसीलिए तमाम देश अपने नागरिकों को जागरूक करने के लिए कुछ आकर्षक ऑफर्स की पेशकश भी कर रहे हैं। ऐसी ही पेशकश ने ऑस्ट्रेलिया की जोआन की किस्मत बदल दी। जोआन ने एक मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती है जो भारतीय करेंसी में करीब 7.4 करोड़ रुपये बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *