मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन इस कामकाजी भारतीय महिला की फिल्म ‘शैडोबॉक्स’ से होगा

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न का उद्घाटन तिलोत्तमा शोम की फिल्म से होगा। फिल्म का आधिकारिक ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर 14 अगस्त को होगा। विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 14 से 24 अगस्त तक चलेगा। इसमें अवॉर्ड्स का ऐलान 15 अगस्त को होगा।

मेलबर्न महोत्सव का उद्घाटन इस कामकाजी भारतीय महिला की फिल्म 'शैडोबॉक्स' से होगा

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में इस वर्ष अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम की बंगाली फिल्म ‘बक्शो बोंडी’ उद्घाटन फिल्म होगी। फिल्म के सह-निर्माता शोम और जिम सरभ हैं।

अंग्रेजी में ‘शैडोबॉक्स’ नाम की इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 75वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था। तिलोत्तमा शोम की वाली यह फिल्म कोलकाता के एक उपनगर की कहानी पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक सौम्यानंद साही हैं। फिल्म की कहानी एक कामकाजी महिला के आसपास घूमती है।

फिल्म बक्शो बोंडी के बारे में अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। माया का किरदार निभाना उनके लिए खामोशियों को सुनने, छोटे-छोटे कामों में ताकत तलाशने जैसा था। कहानी ने उन्हें समझाया कि कैसे शांत लचीलापन महिलाओं के जीवन को एक ऐसी दुनिया में आकार देता है जो अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर देती है।

महोत्सव निदेशक मीतू भौमिक लांगे का कहना है कि ‘बक्शो बोंडी’ के साथ आईएफएफएम 2025 का उद्घाटन करते हुए वह गर्व महसूस कर रहे हैं। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे कोमल, ईमानदार और दृश्यात्मक रूप से अद्भुत रचना बताया। उन्होंने इस फिल्म को भारतीय स्वतंत्र सिनेमा की ताकत का उदाहरण बताया और कहा कि यह फिल्म ऐसे विषयों को छूती है जो बेहद निजी लेकिन वैश्विक स्तर जरूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *