फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया

मेकर्स ने अगस्त्य नंदा का ‘इक्कीस’ से जो पहला लुक जारी किया है उसे सुहाना खान का सपोर्ट भी मिल गया है। मेकर्स ने 14 अक्टूबर को एक बड़ा अपडेट साझा करते हुए इस फिल्म का जो पहला लुक जारी किया है किया है, वह बताता है कि फील इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में आ जाएगी।

फिल्म 'इक्कीस' के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया

बीते दिन अरुण खेत्रपाल के जन्मदिन पर ‘इक्कीस’ के दो दमदार पोस्टर जारी किए गए हैं। इनमें एक में अगस्त्य नंदा युद्ध के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा गया है- ‘इक्कीस नाम की एक ऐसी कहानी जो हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। अरुण खेत्रपाल की जयंती पर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं श्रीराम राघवन की निर्देशित “इक्कीस”, परमवीर चक्र विजेता सबसे कम उम्र के अधिकारी की एक सच्ची अनकही कहानी। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में।’

बताते चलें कि इक्कीस, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा नायक अरुण खेत्रपाल के साहस और बलिदान की कहानी है। अरुण भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे।

मैडॉक फिल्म्स की ओर से जारी इक्कीस के इस दमदार पोस्टर से फिल्म की कहानी की झलक मिल रही है। पोस्टर में एक जंग माहौल नज़र आ रहा है। साथ ही यहाँ बहादुरी और बलिदान के किस्से भी सामने आने को तैयार नज़र आते हैं।

बताते चलें कि इक्कीस एक बड़े प्रोडक्शन की प्रस्तुति है। इसमें जंग के मैदान से जुड़ी तमाम चीजें होंगी, इसके बावजूद यह एक मानवीय कहानी भी है। इस फिल्म में धर्मेंद्र अरुण के पिता की भूमिका में हैं। इसके अलावा जयदीप अहलावत भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन इस फिल्म पर एक इंटरव्यू में कहते हैं कि यह फिल्म न तो खेत्रपाल के जीवन की फिक्शनल वर्जन होगी, न ही यह साधारण और अति-वीरतापूर्ण होगी। उनके अनुसार, फिल्म की कहानी उनके शहीद होने के 30 साल बाद घटी घटना के इर्द-गिर्द बनी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *