भारतीय ओलंपिक संघ ने जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की

विवादों में घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को जांच पूरी होने तक अपने पद से हटना होगा। ये फैसला केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की है। इस फैसले के बाद खिलाड़ियों ने अपना धरना ख़त्म कर दिया है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के मध्य होने वाली बैठक में ये फैसला लिया गया है कि उन पर लगाए गए यौन शोषण के मामले की जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटा दिया गया है। इन आरोपों पर पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण किया जाए।

 

इस बीच खेल मंत्री द्वारा ब्रज भूषण सिंह को उनके पद से हटाए जाने के फैसले के बाद खिलाड़ियों ने अपना धरना ख़त्म कर दिया है। ब्रज भूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साज़िश और सियासत बताया है। अपनी सफाई के लिए बृजभूषण सिंह कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ ने यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समित गठित की है।

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों के घेरे में हैं। उन पर यौन शोषण के इल्जाम हैं। अपनी बात कहने के लिए दर्जनों महिला और पुरुष खिलाडियों ने इस मुद्दे को उठाया है और जंतर मंतर पर धरना दिया है। आरोप लगाने देश के करीब 30 नामी गिरामी पहलवान हैं। ये पहलवान देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *