अपनी बैटरी खुद बदलने वाला पहला रोबोट अब 24 x 7 काम करने को तैयार है

चीन में बना वॉकर S2 रोबोट दुनिया का पहला औद्योगिक रोबोट है जो अपनी बैटरी खुद बदल सकता है। खूबी के चलते यह रोबोट साल के 365 दिन और 24 घंटे काम कर सकता है। इसे यूबीटेक रोबोटिक्स (UBTECH Robotics) ने विकसित किया है।

अपनी बैटरी खुद बदलने वाला पहला रोबोट अब 24 x 7 काम करने को तैयार है

चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूबी टेक रोबोटिक्स द्वारा इस महीने की शुरुआत में इस रोबोट का लॉन्च किया गया। इस लॉन्च के बाद से ही वॉकर S2 ने भरपूर लोकप्रियता हासिल की और ये हर किसी का ध्यान आकर्षित करने में भी कामयाब रहा। इस लोकप्रियता की बड़ी वजह लोगों की इसकी बेमिसाल खूबी, जिसके तहत इस रोबोट में अपनी बैटरी खुद बदलने की अनोखी क्षमता है और ऐसे में इस कामकाजू रोबोट की बैटरी कभी खत्म नहीं होती।

दुनिया का पहला स्वायत्त रोबोट, वॉकर एस2, यूबीटेक रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया है। इस चीनी कंपनी ने जो मानव-सदृश रोबोट लॉन्च किया है उसमे अपनी बैटरी खुद बदल सकने की सलाहियत है, जिससे यह बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सात दिनों में 24 घंटे तक स्वायत्त रूप से चल सकता है।

वहीँ बात करें तो इस खूबी ने जिस पारंपरिक रोबोट को पछाड़ा है उसमे या तो प्लग इन करना पड़ता है या उनकी बैटरी बदलनी पड़ती है, जिसका मतलब है कि उन्हें कुछ समय के लिए काम करना बंद करना पड़ता है। वहीँ वॉकर एस2 में एक दोहरी बैटरी प्रणाली है जो इसे बारी-बारी से अपनी बैटरी बदलने की क्षमता देती है, जिससे इसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होती।

यह सरल लेकिन बुद्धिमान और दो-पैर वाला रोबोट अपनी तरह का पहला रोबोट बताया जा रहा है। यूबी टेक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में वॉकर एस2 की बैटरी बदलने की क्षमता को दर्शाया गया है।

5 फीट 3 इंच ऊंचाई है वाले इस रोबोट का वजन लगभग 43 किलोग्राम (95 पाउंड) है। इसमें 20 ज्वाइंट्स हैं जो कई दिशाओं में काम कर सकता हैं। इससे यह लचीलापन के साथ चल-फिर सकता है। यह वाई-फाई और ब्लूटूथ से भी कनेक्ट हो सकता है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होती है। कंपनी ने ये साड़ी जानकारी यूट्यूब पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है।

जिसमें देखा गया कि जब उसे पता चला कि उसकी बैटरी कम हो रही है, तो वह स्वचालित रूप से एक बैटरी एक्सचेंज स्टेशन पर गया, जहाँ उसने अपनी भुजाओं का उपयोग करके उसे पूरी तरह चार्ज की गई बैटरी से बदल दिया और फिर काम पर वापस आ गया।

मार्च 2012 में स्थापित हुई यह कंपनी ह्यूमनोइड रोबोट और स्मार्ट सेवा रोबोट की अग्रणी कंपनियों में से एक है। 29 दिसंबर 2023 को यह कंपनी हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य बोर्ड पर सूचीबद्ध हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *