फिल्म ‘पठान’ शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की सिनेमाघरों में दस्तक धमाकेदार रही। विरोध के चलते फिल्म कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच रिलीज की गई। रिलीज़ के साथ फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला।

फिल्म 'पठान' शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई

शाहरुख खान ने करीब चार साल के इंतजार के बाद ‘पठान’ के साथ परदे पर वापसी की है। फिल्म क्रिटिक्स ‘पठान’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब सराहना की जा रही है। फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन दर्शकों की पसंद का खुलासा कर रहा है।

बॉक्स ऑफिस के मामले में शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की इस फिल्म ने अर्धशतक लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘पठान’ शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यद् दिला दें कि आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था। साथ ही, इस फिल्म ने बाहुबली 2 और भारत जैसी फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है। पठान अब तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *