फिल्म होमबाउंड शुक्रवार 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का चयन 98वें ऑस्कर अवार्ड 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर पहले ही किया जा चुका है।

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म होमाबाउंड का निर्माण नीरज घायवान ने किया है। फिल्म जाति, धर्म और पितृसत्ता पर कटाक्ष करती है। नीरज घायवान अपनी फिल्म मसान के माध्यम से भी इस मुद्दे पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। सामाजिक परिवेश पर फिल्म बनाने वाले नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड को फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने 5 में से 4 रेटिंग देते हुए इसे ब्रिलियंटरिमार्क भी।
फिल्म होमबाउंड 15 मार्च 2026 में होने वाले 98वें ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की ओर से गई है और अब 22 जनवरी को पता चलेगा कि फिल्म को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिलता है या नहीं। यह फिल्म नवंबर 2025 में ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
होमबाउंज की रिलीज के मौके पर नीरज घायवान ने लिखा है- ‘अपने ही पानी में पिघल जाना बर्फ का मुकद्दर होता है’। क्रिटिक्स इसके लेखन को फिल्म के ट्विस्ट बांधे रखते में कामयाब बता रहे हैं। बिल्कुल रियल लगने वाली इस पेशकश में दर्शकों की आँख नम कर देने की भी खूबी है। कई मायनों में इस फिल्म को शानदार बताया जा रहा है।
फिल्म को 12 सितंबर को सेंसर से मंज़ूरी मिल गई थी। इसमें 11 सीन को मोडिफाई कराया है। कई सीन को म्यूट करवा दिया है, 21वें मिनट पर एक संवाद को म्यूट कर दिया गया और उसकी जगह दूसरा दृश्य डाल दिया गया है।
फिल्म यू/अ 16 प्लस सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने होमबाउंड में रिलीज से पहले 11 कट लगाए हैं। इस फिल्म में क्रिकेट मैच के एक 77 सेकंड के सीन को काटकर 32 सेकंड का कर दिया है। समीक्षा कमेटी और सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई। इन परिवर्तनों के साथ फिल्म का अंतिम रनटाइम अब 122 मिनट यानी 2 घंटे और 2 मिनट हो गया है।















