द फैमिली मैन सीजन 4 में है पिछले सीज़न के सवालों के जवाब

मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ की तैयारियों की खबर ने इस सिरीज़ के फैंस को उत्साहित कर दिया है। ‘द फैमिली मैन’ को ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सिरीज में गिना जाता है और दर्शक इसके सीजन-4 का इंतजार कर रहे हैं।

इस वेब सिरीज का सीजन 4′ अब तक की कहानी के अनसुलझे सवालों का जवाब लेकर आने वाला है। मनोज बाजपेयी ने जानकारी दी है कि वह एक बार फिर से श्रीकांत तिवारी बनकर लौटने वाले हैं। हालाँकि उनके मुताबिक़ अभी दर्शकों को थोड़ा इन्तिज़ार करना होगा।

‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर मनोज बाजपेयी ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक़, आने वाला सीजन, पिछले सीजन-3 के सभी अधूरे सवालों के जवाब देगा। मनोज ने एक्स पर फैंस से बातचीत में बताया कि सभी जवाब चौथे सीजन में जल्दी ही मिलेंगे।

बताते चलें कि ‘द फैमिली मैन’ राज और डीके द्वारा बनाई गई हिंदी स्पाई थ्रिलर वेब सिरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है, जो एक मिडिल क्‍लास आदमी है और ‘थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल’ (TASC) के लिए एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में काम करता है।

इस वेब सिरीज़ में TASC एक ‘नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी’ है। यहाँ दलीप ताहिल,के अलावा प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी भी मनोज के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ फिनाले सीजन हो सकता है। हालाँकि अभी तक आध‍िकारिक तौर पर कोई कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक से दो साल लग सकते हैं।

गौरतलब है कि ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन 20 स‍ितंबर 2019 में अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। श्रीकांत तिवारी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में वह अपने सबसे अच्छे दोस्त और सहकर्मी जेके तलपड़े के साथ TASC में एक सीनियर ऑफिसर है। श्रीकांत के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पहले सीजन में एक संभावित आतंकवादी हमले की जांच दिखाई गई। श्री की फैमिली में यह किसी को पता नहीं है कि वह एक एजेंट है और ऐसे में उनके परिवार में काफी उथल पुथल देखने को मिलती है।

‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन 4 जून 2021 को रिलीज हुआ। जबकि ‘द फैमिली मैन 3’ बीते साल 21 नवंबर 2025 को सेम प्लेटफॉर्म पर आई। सीज़न तीन कई सवालों के साथ खत हुई ऐसे में दर्शकों को अगले सीज़न का बड़ी ही बेसब्री से इन्तिज़ार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *