प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन सीज़न 3 के फैंस का इंतज़ार खत्म कर दिया है। मेकर्स ने प्रीमियर डेट को लेकर संकेत दिया है। फिलहाल इतना जान लीजिए कि द फैमिली मैन सीजन 3 बहुत जल्द सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रही है। इसे भारत सहित दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों में देखा जा सकेगा।

द फैमिली मैन 3 को लेकर उत्साहित फैंस की बढ़ती मांग अब सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर आने लगी थी। ऐसे में प्राइम वीडियो के अलावा राज-डीके, मनोज बाजपेयी, शारीब हाशमी सहित अन्य कलाकारों के सोशल मीडिया पर भी इसकी धमक सुनाई दी है।
प्राइम वीडियो की द फैमिली मैन का उसके चाहने वाले पिछले चार सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहाँ तक कि इन फैंस ने अपडेट पाने के लिए लगातार रिक्वेस्ट और मेल का भी सहर लिया है। इसके अलावा सीरीज़ के चाहते लगभग हर सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करके तीसरे सीजन की अपडेट्स मांगते रहे हैं।
राज और डीके की जोड़ी के बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाई इस मशहूर सीरीज़ द फैमिली मैन एक जासूसी और एक्शनस्टोरी है। इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आते हैं। उनके साथ जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
राज, डीके और सुमन कुमार ने को लिखा है, डायलॉग सुमित अरोड़ा ने दिए हैं, और निर्देशन राज-डीके ने किया है, जिनके साथ इस सीजन में सुमन कुमार और तुषार सेठ भी डायरेक्टर के रूप में साथ आए हैं।
ऐसे में नए अपडेट से फैंस की सारी मांगें पूरी होती नज़र आ रही हैं। प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन के नए सीज़न की जो डेट टीज़र में बताई है, उसके मुताबिक़ यह 21 नवंबर को आ रही है।
