पारे के गिरने ने चरम पर पहुंचाई ठंड

भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में जमा देने वाली ठंड ने लोगों घरों में क़ैद कर दिया है। रोज़गार की मजबूरी या अन्य ज़रूरी कामों की खातिर इस समय लोग बाहर निकल रहे हैं। अधिकतर राज्यों इस बर्फीले मौसम के चलते स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस मौसम में लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ा है।

पारे के गिरने ने चरम पर पहुंचाई ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान गिर रहा है उसके चलते ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़कने से ठण्ड का प्रकोप बढ़ गया है। यहाँ विजिबिलिटी 50 मीटर रही।जिलाधिकारी की और से परिषदीय विद्यालों का शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

ठण्ड से प्रभावित राज्यों में लोगों की मौत की खबरे भी मिली है कानपुर में ठंड से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इनमे से 10 अस्पताल ही नहीं पहुंच सके और आठ की कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बर्फीली हवाओं से जनजीवन व्यस्त है। इस समय पहाड़ों पर तापमान कम होने से सर्दी का सितम चरम पर है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान 5.8 और मसूरी का 8.1 डिग्री जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री , कुल्लू का न्यूनतम तापमान 3.6, कसौली का 10.5 रहा। डलहौजी का न्यूनतम तापमान 8.3, सोलन 3 डिग्री रहा।

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरे की मोटी चादर ने दृश्यता 100 मीटर से भी कम कर दी। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में आज का न्यूमतम तापमान 1.9 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक़ दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है। इस बीच लोगों को भारी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *