शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का धमाकेदार ट्रेलर ऑउट होते ही व्यूज़ और लाइक का सैलाब

‘जवान’ का ट्रेलर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया सहित तमाम प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर ऑउट होते व्यूज़ और लाइक का सैलाब

आज दोपहर 12 बजे मेकर्स ने जवान का ट्रेलर दुनियाभर में रिलीज किया है। ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस का क्रेज़ जगज़ाहिर था। शाहरुख खान और टीम को टैग करते हुए इसकी रिलीज डेट से जुड़े सवालों की बौछार थी।

आखिरकार ट्रेलर रिलीज हुआ और जमकर वायरल होने लगा। ‘जवान’ का ट्रेलर यूट्यूब पर जैसे ही रिलीज हुआ, इसे 30 मिनट के अंदर 1.2 मिलियन लोगों ने देखने के साथ लाइक्स की झड़ी लगा दी। एक घंटे बाद इनकी संख्या 2.5 मिलियन के करीब थी।

ये जानकारी भी सामने आई कि किंग खान आज रात 9 बजे इसे बुर्ज खलीफा पर लॉन्च करेंगे। एटली द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित ‘जवान’ गौरव वर्मा के सहयोग से निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है।

यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *