लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत के टिकट का फैसला पार्टी के हाथ में

कंगना रनौत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी की बात बीजेपी पर दाल दी है। एक कार्यक्रम के दौरान कंगना ने अपने राजनीति में एंट्री के संकेत दिए हैं। कंगना का कहना है कि यदि बीजेपी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत के टिकट का फैसला पार्टी के हाथ में

कंगना के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका स्वागत किया है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया है कि यदि वे शामिल होती हैं, तो कंगना की जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी।

जेपी नड्डा से जब कंगना के बारे में एक सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वे आएं, क्योंकि पीएम मोदी हमारी पार्टी के नेता हैं और प्रधानमंत्री हैं। उनसे प्रभावित होकर देश में अच्छा वातावरण बना है। ऐसे में अगर वह भी शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।

राजनीती में चुनाव लड़ने के सवाल पर उनका जवाब था कि टिकट देना अकेला मेरा फैसला नहीं। जमीन से लेकर ऊपर तक के स्तर तक विचार-विमर्श के बाद मुद्दा यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तक जाता है। 2024 लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि जैसी बात आएगी, उसके हिसाब से तय किया जाएगा।

कंगना रनौत काफी अरसे से बीजेपी और उनके नेताओं का समर्थन करती रही हैं साथ ही उन्होंने कांग्रेस का विरोध भी किया है। ऐसे में जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से पूछा गया कि क्या बीजेपी में कंगना रनौत की जगह हो सकती है? इस पर उन्होंने कहा कि हां, उनकी जगह है, लेकिन किस जिम्मेदारी पर काम करना है, यह फैसला पार्टी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *