नए साल पर देश को मिलेगी 5G की सौग़ात

इस नए साल पर भारतीयों को 5जी की सौगात मिलने जा रही है। दूरसंचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ 5जी इंटरनेट सर्विस आखिरी चरण की टेस्टिंग में है जिसके 31 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि 2022 में यह सर्विस देश में शुरू हो जाएगी। सबसे पहले 5जी सर्विस देश के 13 शहरों में शुरू की जाएगी। विभाग ने इन 13 शहरों की लिस्ट भी जारी की है। विभाग के मुताबिक, टेस्टिंग प्रोजेक्ट में 224 करोड़ रुपये की लागत आई है।

नए साल पर देश को मिलेगी 5G की सौग़ात

दूरसंचार विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया समेत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर में 5जी ट्रायल साइट सेटअप की हैं। इन महानगरों और बड़े शहरों में अगले साल सबसे पहले 5जी सर्विस शुरू होंगी।

डॉट यानी दूरसंचार विभाग के अनुसार आगामी मार्च-अप्रैल 2022 में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की संभावना है। गत सितंबर में ही आरक्षित मूल्य, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज व स्पेक्ट्रम क्वांटम के संबंध में ट्राई से सिफारिश मांगी जा चुकी है और नियामक ने सभी हितधारक कंपनियों से बातचीत भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *