कंपनी ने कर्मचारियों को व्यायाम करने पर बोनस देने का एलान किया है

क्या आपने कभी सुना है कि कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को सिर्फ व्यायाम करने के लिए वेतन के साथ बोनस दे रही हो? हाँ! चीन की एक कंपनी की ऐसी ही पॉलिसी है।

कंपनी ने कर्मचारियों को व्यायाम करने पर बोनस देने का एलान किया है

चीन में गुआंगडोंग डोंगपो पेपर नाम की एक पेपर कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रतिदिन 2 मील दौड़ने पर बोनस से पुरस्कृत कर रही है। यह कंपनी गुआंग्डोंग प्रांत में स्थित है।


कंपनी के बॉस लिन झियोंग का कहना है किअगर किसी कंपनी के कर्मचारी स्वस्थ हों तो वह लंबे समय तक चल सकती है।


कंपनी ने कर्मचारियों के बीच व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए अपना साल के अंत का बोनस कार्यक्रम डिजाइन किया है। जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच दैनिक आधार पर व्यायाम को बढ़ावा देना है। इस बारे में बताते हुए कंपनी के बॉस लिन झियोंग का कहना है किअगर किसी कंपनी के कर्मचारी स्वस्थ हों तो वह लंबे समय तक चल सकती है।

इस योजना में पैदल चलने वालों के अलावा तेज गति से चलने वालों को भी ध्यान में रखा गया है। इसके तहत आवश्यक कुल व्यायाम का क्रमशः 60 और 30 फीसदी हो सकता है। दूरी की गणना कर्मचारियों के फोन पर ऐप्स की मदद से ली जाएगी।

कंपनी की नीति के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी पूरे महीने में 50 किमी दौड़ पूरी करता है तो वह पूरे मासिक बोनस का पात्र होगा, जबकि 40 किमी दौड़ने वाले को बोनस का 60 प्रतिशत और 30 किमी दौड़ने वाले को 30 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग प्रति माह 100 किमी दौड़ेगें, उन्हें 50 फीसदी के साथ अतिरिक्त 30 फीसदी बोनस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *