अमरीका का वह शहर जहां हाई हील्स पहनने के लिए परमिट चाहिए

अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में एक ऐसा शहर भी है जहां हील्स पहनने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है।

अमरीका का वह शहर जहां हाई हील्स पहनने के लिए परमिट चाहिए

कार्मेल-बाय-द-सी संयुक्त राज्य अमरीका के पश्चिमी तट पर कैलिफोर्निया राज्य के मोंटेरी प्रायद्वीप पर स्थित एक छोटा तटीय शहर है। इसकी खास बात यह है कि यहां दो इंच से अधिक ऊंची हील पहनने के लिए आपको आधिकारिक अनुमति लेनी होगी।

यहाँ लागू नियम के अनुसार, अगर आपकी एड़ियां दो इंच से अधिक ऊंची हैं और उनका असर सतह क्षेत्र एक वर्ग इंच से कम है, तो सिटी हॉल से परमिट प्राप्त किए बिना सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें पहनना अवैध है।

कार्मेल-बाय-द-सी कैलिफोर्निया के मोंटेरी प्रायद्वीप पर स्थित एक छोटा, खूबसूरत तटीय शहर है। यह अपनी कलात्मक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और छोटे शहर के आकर्षण के लिए जाना जाता है। मगर इस शहर का दशकों पुराण एक नियम भी से ख़ास बनाता है।

वैसे तो यह परमिट बिना किसी शुल्क के जारी किया जाता है। यहाँ आने वाले कई ऐसे भी शौक़ीन हैं जो भले ही ऊँची एड़ी के जूते न पहने मगर फिर भी इसे केवल स्मृति चिन्ह के रूप में हासिल कर लेते हैं।

दरअसल आवेदक के नाम पर जारी किए जाने वाले यह सर्टिफिकेट बड़े ही सुन्दर होते हैं। इन प्रमाणपत्र पर ड्यूटी पर मौजूद नगर क्लर्क के हस्ताक्षर भी किए होते हैं।

इस अजीब कानून को 1963 में शहर के वकील के अनुरोध पर पारित किया गया था। दरअसल इसे लागू किए जाने का एक बड़ा ही विशिष्ट उद्देश्य था जो आज भी प्रासंगिक है।

कैलिफोर्निया का यह शहर अनेक सरू और मोंटेरी पाइंस के पेड़ों का घर है, जिनमें से कई अब प्रभावशाली आकार तक बढ़ चुके हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे ये पेड़ बड़े होते गए, उनकी भूमिगत जड़ें भी बढ़ने के साथ कंक्रीट के फुटपाथों को आगे की ओर धकेलती गईं। ऐसे में ठोकर लगने का खतरा पैदा हो गया था।

असमान फुटपाथ और नुकीली ऊँची एड़ियाँ एक साथ तालमेल नहीं बना सकती थीं। यही कारण है कि शहर के वकील ने ठोकर लगने के जोखिम को इतना अधिक माना कि उन्होंने एक परमिट लागू करने का प्रस्ताव रखा दुर्घटना की स्थिति में लोग शहर प्रशासन पर मुकदमा न कर सकें। तब से यहां ऊंची एड़ी के जूते पहनने के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *