प्रदेश में आज से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षाओं पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रदेश में आज यानी 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो गई। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2025 तक चलेंगी। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए केवल प्रयागराज जिले की परीक्षा को स्थगित किया गया है। 

प्रदेश में आज से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षाओं पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं

राज्य की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8,041 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होगी। इस वर्ष यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 54,38,597 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। दसवीं कक्षा के लिए 27.32 लाख छात्र जबकि बारहवीं कक्षा के लिए 27.05 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा पर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं!

प्रदेश में आज से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षाओं पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं

मुख्ममंत्री ने आगे लिखा- ”आप सभी पूर्ण आत्मविश्वास, धैर्य और पूरी क्षमता के साथ इस परीक्षा रूपी महोत्सव में सहभाग करें. परीक्षा को अपनी दिनचर्या का एक सहज हिस्सा मानकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें.माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे, आप सभी सफल हों, इस हेतु अनेकानेक मंगलकामनाएं!”

प्रदेश में हमेशा की तरह बोर्ड के परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा चलेगी।

हाईस्कूल की परीक्षा की शुरुआत हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सैन्य विज्ञान से शुरू हो रही है। नकल पर नियंत्रण रखने के लिए दस हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी कवरेज वाले वीडियो लखनऊ में स्टेट कंट्रोल रूम को को भेजे जाएंगे।

इस दौरान कुंभ के चलते प्रयागराज जिले में स्थगित हुई परीक्षा अब 9 मार्च 2025 से शुरू होंगी। परीक्षाओं के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और ये उसी क्रम में पूर्वनिरशारित पालियों में संपन्न कराइ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *