आज ही के दिन हुई थी लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना

“आज का दिन इतिहास के झरोखे से”

भारत और विश्व इतिहास में 15 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1759- लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
1784 – एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
1934- बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।
1949- के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965- भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
1975- पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1986- थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
1988- भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए ।
1992- बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।
2013- सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।
2016- पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *