हॉलीवुड के कलाकार इन दिनों टिली का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने इसके बहिष्कार की भी मांग की है। अब अगर आपको लगता है कि टिली कोई इंसान है तो पहले यह जान लीजिए कि यह हॉलीवुड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी दुनिया की पहली फिल्म स्टार टिली नॉरवुड का नाम है।

हाल ही में ज्यूरिख समिट में टिली पर चर्चा हुई और इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस एआई किराड़ ने अपनी एंट्री के साथ ही सिनेमा की दुनिया में खलबली मचा दी है। जहाँ एक तरफ निर्माता इसे स्कारलेट जोहानसन और नटाली पोर्टमैन जैसी स्टार मान रहे हैं, वहीँ असली अभिनेताओं ने इस कदम पर कड़ा विरोध जताया है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कई टैलेंट एजेंसियां टिली को साइन करने की रेस में हैं। ऐसे में असली कलाकार अपने करियर पर खतरा मंमहसूस कर रहे हैं। हॉलीवुड के तकनीक और सिनेमा का संगम वाले इस नए मोड़ विचित्र स्थितियाँ पैदा कर दी हैं। फिल्मी दुनिया की एआई जनरेटेड एक्ट्रेस की बदौलत बनाई गई पहली वर्चुअल एक्ट्रेस टिली नॉरवुड (Tilly Norwood) ने ज्यूरिख समिट में डेब्यू के साथ सुर्खियां बटोरीं हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इस देन पर अब फिल्मी जगत की हस्तियां दावा करने लगी हैं कि यह एआई एक्ट्रेस भविष्य में स्कारलेट जोहानसन या नटाली पोर्टमैन जैसी लोकप्रिय स्टार की भी जगह ले सकती है।
टिली का निर्माण Xicoia स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह एआई प्रोडक्शन हाउस Particle6 की नई परियोजना है। इसके आने से कई हॉलीवुड एक्टर्स और एजेंट्स असहज हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लूसी हेल ने भी इस ट्रेंड पर नाराजगी जहिर की। एक्ट्रे मेलिसा बर्रेरा ने चिंता जताते हुए लिखा- “उम्मीद है ऐसे एजेंट्स के साथ कोई भी एक्टर काम नहीं करेगा।” एक्ट्रेस मारा विल्सन ने भी सवाल उठाया है कि जिन असली लड़कियों के चेहरों से इसका चेहरा बनाया गया, उन्हें क्यों काम नहीं दिया गया?
बताते चलें कि फिल्मों में आने से पहले ही टिली नॉरवुड Particle6 के कॉमेडी स्केच “एआई कमिश्नर” में नजर आ चुकी है। टिली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- “भले ही मैं एआई हूं, लेकिन इस रोल से मुझे असली भावनाएं महसूस हो रही हैं।” अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर टिली ने सफाई दी है कि वह इंसानों की जगह नहीं लेगी बल्कि उसका इस्तेमाल एक आर्टवर्क और क्रिएटिव टूल के तौर पर किया जाएगा।
कलाकारों की नाराज़गी पर फिल्म निर्माता एलीन वैन डेर वेल्डन कहते हैं कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में बजट और आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।













