191 लोगों को लेकर आ रहा विमान केरल में रनवे से फिसला

केरल के कोझीकोड में विमान के रनवे से फिसलने का मामला सामने आया है. कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते समय रनवे से फिसल गया. यह विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था. विमान में 191 लोग सवार बताए जा रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यह जानकारी दी है. फिलहाल, विमान के फिसलने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद के.जे. अल्फोंस ने कहा कि विमान में सवार एक पायलट की मौत हो गई है जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है. विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और कैबिन क्रू के 5 सदस्य सवार थे. अधिकारियों ने कहा कि विभाग में सभी लोगों को निकाल लिया गया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

यह विमान वंदे भारत कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहा था. यह अभियान कोरोना वायरस महामारी में विदेश में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *