थाई प्रधानमंत्री फत्तना शिनावात्रा और कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री के बीच फोन कॉल लीक मामले में संवैधानिक कोर्ट ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को निलंबित कर दिया है। प्रधानमंत्री के निलंबन के बाद उप प्रधानमंत्री थाईलैंड के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, 36 सीनेटरों ने थाई प्रधानमंत्री के खिलाफ याचिका दायर की है। थाई संवैधानिक कोर्ट के अनुसार, याचिका पर फैसला होने तक प्रधानमंत्री पद से निलंबित जारी रहेगा।
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व प्रधनमंत्री के साथ हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। सांविधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री को निलंबित करने का आदेश दिया।
थाई प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं संवैधानिक न्यायालय के फैसले को स्वीकार करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने देश के लिए सौ प्रतिशत काम करने की कोशिश की और मेरे कार्यों से लोगों को जो ठेस पहुंची उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
थाई सीनेटरों ने प्रधानमंत्री पर बेईमानी और संवैधानिक उल्लंघन का आरोप लगाया है। पिछले महीने थाईलैंड और कंबोडिया के सीमा बलों के बीच झड़प हुई थी। घटना के बाद थाई प्रधानमंत्री द्वारा कंबोडियाई नेता को फोन कर थाई सेना की आलोचना करने का मामला सामने आया था।
