आस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरूआत 23 फरवरी से

नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का भारत दौरा अगले वर्ष 23 फरवरी से शुरू होगा जहां चार टेस्टों की सीरीज का पहला मैच पुणे में आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने गावस्कर-बार्डर ट्राफी के कार्यक्रम की घोषणा की। हालांकि आस्ट्रेलियाई टीम के लिये यह बेहद थकाऊ साबित होगा क्योंकि भारत के खिलाफ पुणे में 23 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले पहले टेस्ट से एक दिन पहले 22 फरवरी को उसे एडिलेड में श्रीलंका के खिलाफ ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना होगा। test series

test series india-australiaआस्ट्रेलियाई टीम के पास ट्वंटी 20 मैच के बाद टेस्ट सीरीज के लिये खुद को तैयार करने के लिहाज से मात्र 15 से 16 घंटे का अंतर ही होगा। इसके बाद वह भारत दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचेगी जहां पुणे स्टेडियम में भारत के खिलाफ चार टेस्टों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। ऐसे में कंगारूओं को श्रीलंका के खिलाफ तीन ट्वेंटी 20 मैचों की सीरीज और फिर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये बिल्कुल अलग टीमों का चयन करना पड़ सकता है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 से 8 मार्च को बेंगलुरू में, तीसरा टेस्ट रांची में 16 से 20 मार्च और चौथा और अंतिम टेस्ट 25 से 29 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिये टेस्ट के लिहाज से यह बेहद ही व्यस्त सत्र है। हाल ही में उसने न्यूजीलैंड को अपनी जमीन पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया है और फिलहाल वह पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम नवंबर में भारत दौरे पर आयेगी जहां पांच टेस्टों की सीरीज खेली जानी है। इसके बाद फरवरी में आस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा शुरू होगा।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भारत के 2016-17 सत्र में व्यस्त घरेलू टेस्ट सत्र का समापन भी होगी। पुणे, धर्मशाला और रांची पहली बार टेस्ट मैचों का आयोजन करेंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में भी पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन किया गया था। अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में विशाखापट्नम और राजकोट में भी पहली बार टेस्ट का आयोजन होगा। भारत की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 9 नवंबर से शुरू होगी और पांच टेस्टों, तीन वनडे और तीन ट््वंटी 20 के बाद इसका समापन एक फरवरी को होगा। इसके बाद आठ से 12 फरवरी तक वह बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच हैदराबाद में खेलेगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में पहले टेस्ट से पूर्व मेजबान भारतीय टीम के पास 11 दिन का शेष समय रहेगा। आस्ट्रेलिया और भारत सीरीज की शुरूआत फिर 23 फरवरी से होगी।

# test series

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *