बारामुला में पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

बारामुला : जम्मू-कश्मीर के बारामुला में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को मार गिराया।मुठभेड़ में पुलिस के दो अधिकारी भी घायल हो गए। terrorists

terrorists

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई यह जब आतंकवादी एक गाड़ी में जा रहे थे। जैसे ही वह सोपोर के अमरगढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन आतंकियों ने गाड़ी से गोलीबारी शुरू कर दी और वहां से भाग गए।

जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सेना की संयुक्त पार्टी ने आतंकियों पर जवाबी गोलीबारी की।

इसमें दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान हंदवाड़ा के परवेज अहमद और उमर गाजी के रूप में हुई है।

वहीं इसमें एक एसपी और सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। घायल एसपी आपरेशन बारामुला शफकत हुसैन और सब इंस्पेक्टर मुर्तजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेना को बारामूला जिले के सोपोर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। अातंकियों के पास से एक 47 राइफल्स अौर एक पिस्टल बरामद हुअा है।

www.naqeebnews.com

# terrorists

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *