जम्मू-कश्मीर के गुरेज में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

श्रीनगर, 11 अगस्त : सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज शहर में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर स्वचालित हथियारों, हथगोले समेत कई विस्फोटक सामग्रियां बरामद किया।

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बांदीपोरा जिले के गुरेज शहर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार, हथगोले, पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *