हाफिज सईद से पैसे लेता था शब्बीर शाह

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह और एक संदिग्ध हवाला कारोबारी के खिलाफ आज दिल्ली की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। 2005 के इस मामले में आरोपपत्र अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा की अदालत में दाखिल किया गया। शाह और वानी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। शाह को 25 जुलाई को श्रीनगर से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली की अदालत में पेश किया गया था।

अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय की इस दलील के बाद कि शाह आतंकवादी गतिविधियों के लिए चोरी छिपे धन मुहैया करा रहा है, अदालत ने शाह को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

 

अदालत में दायर आरोप पत्र में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि शाह ने कबूल किया है कि कश्मीर मसले पर वह लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद से फोन पर बात करता रहा है और हाल ही में जनवरी में उसने हाफिज से फिर बात की थी। ईडी ने यह भी कहा है कि जम्मू कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने के लिए शाह पाकिस्तान से चोरी छिपे पैसे मंगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *