कश्मीर में आतंकी हमला, जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकियों का हमला हुआ है। रविवार सुबह एक सर्च ऑपरेशन के दौरान यहां के अल्लाहपीर इलाके में मिनी सचिवालय के पास एक घर से पुलिसवालों पर फायरिंग की। इसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर जख्मी है। terror attack 

terror attack

सिक्युरिटी फोर्सेस और पुलिस को आतंकियों के घुसने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, आतंकी पुंछ सेक्टर के अल्लाहपीर इलाके में घुसे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आतंकियों की तादाद कितनी है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उनके पास एके-47 हैं। पुलिस और जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मिनी सचिवालय के पास यह घर नजीर अहमद का है। terror attack 

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *