तुर्कीः नाइटक्लब हमले में 35 मरे, सांता क्लॉज की ड्रेस में था हमलावर

तुर्की के शहर इंस्तानबुल के एक नाइट क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर एक हमलावर ने अटैक कर दिया। इस घटना में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। इस्तांबुल के गवर्नर वासिप शाहिन ने इसकी जानकारी दी है।

istanbul

‘द गार्जियन’ में छपी खबर के मुताबिक रविवार तड़के यह हादसा हुआ जब नाइट क्लब में लोग न्यू ईयर का जश्न मना रहे थे। शाहिन ने इसे आतंकी हमला बताया है, हालांकि किसी ग्रुप का नाम नहीं लिया है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की तस्वीर सामने आई है।

istanbul

उन्होंने बताया कि हमलावर सांता क्लॉज की ड्रेस में आया था। उसने पहले एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई और फिर वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सांता क्लॉज की ड्रेस पहने हुए हमलावर इस्तांबुल के ओतार्कोए जिले में स्थानीय समयानुसार तड़के एक बजकर करीब 45 मिनट पर रियाना नाइटक्लब में घुसा।

 

निजी टेलीविजन एनटीवी की खबर के अनुसार, तब क्लब में 500 से अधिक लोग मौजूद थे। खबरों के अनुसार, कुछ लोग तो बचने के लिए पानी में कूद गए।

istanbul

एनटीवी टीवी के अनुसार, हमलावर शायद अब भी नाइटक्लब में ही है और लोगों को बाहर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

घटनास्थल के फुटेज में कम से कम छह एंबुलेन्स घायलों को ले जाती नजर आईं और लोग बदहवास हालत में दिखे।

तुर्की के बड़े शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

हाल के महीनों में हुए आतंकी हमलों के मद्देनज़र तुर्की हाई अलर्ट पर था जिसकी वजह से शहर में लगभग 17,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। अधिकतर हालिया आतंकी हमले तथाकथित इस्लामिक स्टेट या कुर्द विद्रोहियों ने किए हैं। एक पखवाड़े पहले ही रूसी राजदूत एंड्रेइ कारलोव की तुर्की के ही एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

इस घटना के बाद हमलावर पुलिस अधिकारी ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि उसने सीरियाई शहर एलेप्पो में रूस के शामिल होने का बदला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *