सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने दो बाइकों में लगाई आग

saharanpur-violenceसहारनपुर. सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने दो बाइकों में लगाई आग. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला एक बार फिर हिंसा की आग में सुलग उठा है. मंगलवार को उपद्रवियों ने जिले के चार चौराहों पर जाम लगा दिया और जमकर बवाल काटा. इस दौरान उपद्रवियों ने दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की.
आलाम यह था कि मौके पर पहुंचे सीओ सिटी को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. फिलहाल एसएसपी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटें हैं.
बता दें पिछले शुक्रवार को सहारनपुर के बड़गांव में महाराणा प्रताप की जयंती के जुलूस को लेकर बवाल हो गया था. इस हिंसा के दौरान हुए पथराव में एक एक युवक की मौत हो गई थी जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. मरने वाले की शिनाख्त सुमित पुत्र ब्रह्मसिंह के रूप में हुई थी.
इसी घटना को लेकर एक समुदाय ने आज पंचायत बुलाई थी जिसे प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी. जिसके बाद भीम आर्मी और अन्य दलित संगठनों ने थाना सदरबाजार के मल्हीपुर रोड और चिलकाना के हलालपुर में जाम लगा दिया और जमकर उत्पात मचाया.
जाम हटाने पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया. पत्थरबाजी में सीओ सिटी किसी तरह पानी जान बचाकर भागे.
बता दें कि बड़गांव के सबीरपुर गांव में महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जा रही थी कि तभी दलितों ने पथराव कर दिया. इससे तनाव बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने दलितों के घरों में आग लगा दी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी शुरू हो गई.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *