यूपी के दस जिले कोरोना मुक्त, एक्टिव केस 619

लखनऊ 06 अगस्त : देश में घनी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में दस जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं वहीं राज्य में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या घट कर 619 रह गयी है।

यूपी के दस जिले कोरोना मुक्त, एक्टिव केस 619

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 619 है।

उन्होेने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 06 करोड़ 69 लाख 67 हजार 783 विड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 50 हजार 39 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 79 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। अब तक 16 लाख 85 हजार 299 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

सूत्रों ने कहा कि कोविड के खिलाफ अब की लड़ाई में टीके की महत्ता स्वयं सिद्ध है। इसके दृष्टिगत, उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है, जिसने अब तक 05 करोड़ 28 लाख 49 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 04 करोड़ 46 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है। सेकेंड डोज के लिए विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, उनसे संवाद कर यथाशीघ्र टीका-कवर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *