बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली 29 जनवरी : उत्तर प्रदेश में बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस का कहना है कि किशोरी खेत में चारा काटने गई थी जहां उसके साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के दो चचेरे भाइयों ने गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में नामजद एफ आई आर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने यहां कहा कि गुरुवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव की महिला बुधवार रात 15 साल की नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि कल दोपहर पड़ोस के ही 20 वर्षीय शाकिर ने अपने भाई शाहिद के साथ उसकी बेटी से बलाज्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *