एक्शन से भरपूर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर रिलीज

एक्शन से भरपूर वेब सिरीज़ इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की सिरीज़ जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी डायरेक्टेड इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है।

एक्शन से भरपूर 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस अवेटेड वेब सीरीज के पहले वीडियो लुक में धमाके, तेज़ रफ़्तार उड़ती गाड़ियां और ज़बरदस्त एक्शन के सीन दिखाई दे रहे हैं। ख़बरों के मुताबिक़ कहानी आतंकवादियों और इंडियन पुलिस फोर्स के बीच की जंग पर आधारित है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा इस सिरीज़ में साथ विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी भी दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत में एक शहर में कई धमाके होते हुए दिखाए गए हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है।

फिर पुलिस यूनिफॉर्म पहने सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक नज़र आती है और इनके साथ ही विवेक ओबरॉय भी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आते हैं। इन्ही तूफानी माहौल में शिल्पा शेट्टी को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *