टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से रुड़की जाने वाले मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट

ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट की बड़ी वजह सामने आई है। वे कार को खुद ही चला रहे थे और अकेले थे। ऋषभ पंत ने बताया कि उन्हें नींद की झपकी आ गई थी और इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

इंजरी के चलते ऋषभ पंत को आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए आराम दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। रुड़की के हम्मदपुर झाल में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

घटना के बाद ऋषभ पंत को गंभीर हालत में दिल्ली भेजागया। ऋषभ के माथे पीठ और पैर पर ज्यादा चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर क्रिकेट जगत और फैंस के बीच मायूसी छा गई। उनके जल्द ठीक होने की कामनाए की जा रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, मुनाफ पटेल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत की सलामती के लिए दुआ की हैं।

ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट किया जाएगा। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी. गौरतलब है कि ऋषभ पंत बांग्लादेश दौरे पर गए थे। लेकिन इंजरी के चलते ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ आराम दे दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *