टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के प्ले आफ में भारतीय खिलाडियों ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा कर लिया है। भारत को एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को ढाका में जापान के खिलाफ 3-5 से शिकस्त मिली थी।

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल से बढत बनाने के बाद इस क्रम को जारी रखा। सुमित (45वां मिनट), वरूण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिये अफराज (10वां), अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) ने गोल किये।

भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3 – 1 से हराया था। पिछली बार मस्कट में हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *