वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया लीड स्पॉन्सर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के नए लीड स्पॉन्सर के नाम का एलान कर दिया है। टीम इण्डिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे पर अपने मैच खेलने वाली है।

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया लीड स्पॉन्सर

वेस्टइंडीज दौरे से पहले बीसीसीआई ने ड्रीम इलेवन को अगले तीन वर्षों के लिए भारतीय टीम का लीड स्पॉन्सर घोषित किया है। 12 जुलाई से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 का लोगो नज़र आएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी।

बायजूस की जगह पर अपना क़ब्ज़ा जमाते हुए ड्रीम 11 ने टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर के तौर पर अपना जगह बना ली है। इस बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा- ‘मैं ड्रीम 11 को बधाई देता हूं और फिर से बोर्ड पर उनका स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के ऑफीशियल स्पॉन्सर से लेकर अब लीड स्पॉन्सर बनने तक, बीसीसीआई-ड्रीम 11 साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। यह भारतीय क्रिकेट के विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

बिन्नी नेअपनी बात में आगे कहा कि हम इस साल के अंत में आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों के अनुभव को बढ़ाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया और कहा कि मुझे यकीन है कि यह साझेदारी हमें प्रशंसकों के जुड़ाव के अनुभव को बढ़ाने में मददगार होगी।

ड्रीम स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक और सीईओ श्री हर्ष जैन ने ड्रीम 11 को राष्ट्रीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनने को गर्व और सौभाग्य की बात कहा उन्होंने अपने बयान में कहा कि बीसीसीआई और टीम इंडिया के भागीदार के रूप में ड्रीम11 हमारी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित है। बताते चले कि हाल ही में टीम इंडिया के किट स्पॉन्सर में भी बदलाव हुआ था और एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना था।

इस महीने भारत और वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल इस तरह है-

12 – 16 जुलाई, पहला टेस्ट, डोमिनिका
20 – 24 जुलाई, दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
27 जुलाई, पहला वनडे, बारबाडोस
29 जुलाई, दूसरा वनडे, बारबाडोस
01 अगस्त, तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
03 अगस्त, पहला टी-20, त्रिनिदाद
06 अगस्त, दूसरा टी-20, गुयाना
08 अगस्त, तीसरा टी-20, गुयाना
12 अगस्त, चौथा टी-20, फ्लोरिडा
13 अगस्त, पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *