न्यूजीलैंड को हराकर वनडे में नंबर वन बनी टीम इंडिया

बीते दिन इंदौर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है। दोहरी ख़ुशी की बात ये है कि इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड को हराकर वनडे में नंबर वन बनी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के सामने इस मैच में 386 रनों का लक्ष्य था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 41.2 ओवर में महज 295 रन ही बना सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 385 रन बनाई। इस बीच टीम ने 9 विकेट गवा दिए।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा 112 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 138 रनों की बेहतरीन पारी खेली। विरोधी टीम की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। जबकि टीम इंडिया की ओर युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।

वनडे सीरीज के बाद गाला पड़ाव न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज है। का आगाज होगा। इन मैच का आरम्भ 27 जनवरी से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *