छात्राओं के स्कूल में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के होंगे शिक्षक

 

चंडीगढ़। हरियाणा में अब केवल 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के शिक्षकों को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालयों में तैनात किया जाएगा। सरकार ने नई शिक्षक स्थानांतरण नीति 2016 के तहत ये फैसला लेने की घोषणा की है।

school

हरियाणा सरकार के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 30 जून 2016 तक जिन शिक्षकों ने 50 वर्ष पूरा नहीं किया है उन्हें कन्या विद्यालय का विकल्प नहीं चुनना चाहिए। अगर तब भी कोई शिक्षक कन्या विद्यालय का विकल्प चुनता है तो नीति के तहत स्थानांतरण के लिए उस पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

राज्य सरकार ने स्कूलों में काम कर रहे योग्य पीजीटी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उनसे कहा गया कि वे जिला, जोन और स्कूल के मुताबिक अपने पसंदीदा विकल्प बताएं। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की मांग को देखते हुए विकल्प सौंपने की अंतिम तारीख को 8 जुलाई से बढ़ाकर 13 जुलाई कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *